10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला… जानिए पूरी खबर 👇👇👇👇

0
images (33)(1)
Spread the love

रायपुर – 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर कई तरह कयास लगाए जा रहे थे। जिस पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लिया हैं, कि 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित किया जाता हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “बोर्ड परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कोरोना की वजह से स्वास्थ्य भी जरूरी है, इसलिए मैंने शिक्षा मंत्री बात कर निर्देश भी दिया है कि अभी जैसी कोरोना की स्थिति यही स्थिति आगे नहीं रहने वाली है, इसलिए इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया जाये। शिक्षा मंत्री को मैंने इस बारे में निर्देश भी दे दिया है” यह फैसला कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए और साथ ही कई जिलों में लॉकडाउन के कारण लिया गया हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts