बीजापुर- नक्सलियों के कब्जे में जवान, जारी की तस्वीर और कहा ….पूरा पढ़ें

0
IMG_20210405_153455
Spread the love

बीजापुर – नक्सलियों ने आज कोबरा बटालियन के जवान की तस्वीर जारी की और कहा – वह हमारे पास सुरक्षित हैं।३ अप्रैल को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह के नक्सलियों के कब्जे में होने की बात सामने आई थी।अब नक्सलियों द्वारा उनकी एक फोटो जारी कर कहा गया हैं। कि वह हमारे पास सुरक्षित हैं। फोटो में राकेश्वर सिंह नक्सलियों के कैंप में बैठे नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा था, की कोबरा बटालियन के जवान उनके कब्जे में हैं, जिसे लेकर उन्होंने एक प्रेस नोट भी जारी किया था। की सरकार मध्यस्थों के नाम बताएं इसके बाद वो जवान को वापस सौंप देंगे। इसके पहले भी नक्सलियों ने वीडियो कॉल के जरिए मीडिया को बताया था कि जवान उसके पास हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के रिव्यु के लिए कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है जिसमें नक्सलियों के साथ मध्यस्थता को लेकर आज चर्चा हो सकती हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर इस पर फैसला लिया जाएगा।

https://chat.whatsapp.com/KMcYfvmyzMa2kzcZsiliOE

Shweksha Pathak

नक्सलियों के कैंप में बैठे नजर आ रहा ,जवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts