सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रेलवे का भव्य आयोजन ,राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिखी एकजुटता

0
IMG-20201031-WA0016
Spread the love

बिलासपुर-लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल जिन्होनें अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से 500 से अधिक देशी रियासतों को भारत का अभिन्न अंग बनाकर देश को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधा, हम सबों को एकता का पाठ पढ़ाया, ऐसे महापुरुष के जन्म दिन 31 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा एकता दिवस के रूप में मनाया गया
दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को शाम के 04.00 बजेI दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के सेकर्सा ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मण्डल की 01 प्लाटून, आरपीएफ़एस की 01 प्लाटून, सिविल डिफेंस बिलासपुर का 01 प्लाटून एवं एस्कॉर्ट एंड गाईड का 01 प्लाटून तथा रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ने हिस्सा लियाI परेड की कमांड निरीक्षक श्री दिलीप बस्तिया बिलासपुर मण्डल सम्हाल रहे थे वहीं सेकेंड कमांड उप निरीक्षक सतीश कुमार और महिला उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीना बिलासपुर मण्डल के हाथों थीI
परेड के मुख्य अतिथि श्री गौतम बनर्जी महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रहेंI परेड की सलामी श्री बनर्जी के द्वारा लिया गयाI परेड में शामिल बल सदस्यों, उपस्थित रेलवे के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को महाप्रबंधक के द्वारा सपथ भी दिलाया गयाI परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गयाI एकता दिवस परेड के सम्बोधन के दौरान महाप्रबंधक ने महापुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल को याद कर नमन कियाI उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही, सबों को मिलजुलकर, प्रेम-भाव से रहने, देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने आदि का संदेश दियेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts