मधुमक्खी के हमले से व्यवसायी की मौत,, जानें पूरी घटना

0
IMG-20201017-WA0004
Spread the love

कोरबा/ज़िया खान/कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं लायंस राजकुमार अग्रवाल के छोटे पुत्र युवा व्यवसायी नितेश अग्रवाल(मोनू) व्यावसायिक कार्यवश महाराष्ट्र के अमरावती गए हुए थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। जबकि रायपुर निवासी एक अन्य व्यवसायी गंभीर रूप से मूर्छित हो गया। उसे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा इनका तीसरा साथी सतीश अग्रवाल सुरक्षित है। नितेश अग्रवाल की मौत की खबर मिलते ही कोरबा शहर के नागरिको के बीच गमगीन माहौल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts