राजधानी में चाकू की नोक पर लूटपाट

0
Spread the love

रायपुर। राजधानी में एक लूट की वारदात सामने आई है। ये पूरा मामला माना थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा निवासी तरूण कुमार सोनकुसरे का है जो DSA फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है।

तरुण राजबंधा मैदान स्थित कार्यालय से वापस धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड अपने निवास जा रहा था। उसी दौरान वीआईपी रोड से धरमपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर राजवाड़ा रेस्टोरेंट के पास अचानक 2 मोटर साईकल एवं 1 एक्टिवा सवार 6-7 युवक आकर तरुण को घेर चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल,नगदी 3000 सहित मोटर साईकल लूट कर फरार हो जाते है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts