डीएसपी ट्रैफिक की कार्यवाही-“युवक व युवकी के द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन का वायरल हुआ था वीडियो”

0
IMG-20230428-WA0001
Spread the love

बिलासपुर । बीती रात 2:00 बजे युवक की स्कूटी में ड्राइव कर लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

इस संबंध में यातायात के डीएसपी संजय साहू संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया जिसे 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया।

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि- बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो मुझे प्राप्त होने पर तत्काल मैंने कार्यवाही हेतु थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा गया एवं युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले पर सदैव कठोर कार्यवाही करते रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts