छ:ग बिग ब्रेकिंग- अटकलों पर लगा पूर्ण विराम ● अब ये होंगे नए नेता प्रतिपक्ष,, सोच रहे थे कुछ हुआ कुछ..।
बिलासपुर – जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष पद के लिए धरमलाल कौशिक के स्थान पर श्री नारायण चंदेल के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। श्री चंदेल के नाम का चयन भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री श्री पवन साय नव पदस्थ प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री अरुण साव तथा पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के पास नेता प्रतिपक्ष के लिए चार पांच नेताओं के नाम से जिनमें से श्री नारायण चंदेल के नाम को पार्टी हाईकमान ने अपनी हरी झंडी दे दी।
