शहर से लगे एक एरिया में परिवार के दो लोगों पर जानलेवा हमला।।,एक गम्भीर रूप से घायल,तो दूसरे की गई जान

0
Spread the love
शहर से लगे ग्राम चिल्हाटी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां बीच सड़क पर एक व्यक्ति के खून से लथपथ लाश को लोगों ने देखा। यह घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का मजमा लगता चला गया। वहीं दूसरी तरफ जब लोगों ने मृतक के घर जाकर देखा तो उसकी पत्नी के भी शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे और वह खून से लथपथ बेहोशी के आलम में पड़ी थी आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों की माने तो चिल्हाटी निवासी तीरथ राम यादव सुबह दिशा मैदान के लिए अपने घर से निकला था। अभी वह सड़क के पास पहुंचा ही था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में तीरथ राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई ।वही इसके बाद अज्ञात हत्यारों ने मृतक तीरथ राम यादव के घर जाकर उसकी पत्नी कुमारी यादव पर भी जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घर में ही खून से सराबोर होकर बेहोश हो गई ।सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए जिन्होंने मृतक तीरथ राम यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सुबह 10:30 बजे खबर लिखे जाने तक गंभीर अवस्था में घायल कुमारी यादव जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।।पुलिस ने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts