लॉकडाउन के दौरान होटल संचालक को परेशान करने का मामला, सिटी होटल के संचालक ने पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप….एसपी से हुई शिकायत

0
IMG-20210501-WA0001
Spread the love

मुंगेली – जिला मुंगेली में सिटी होटल का संचालन करने वाले संचालक ने बेवज़ह बदनाम करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मुंगेली से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने पत्रकार के खिलाफ मुफ्त में शराब की मांग करने और नही उपलब्ध कराए जाने से परेशान करने की बात कही है। सिटी होटल के संचालक हीरा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि विगत कई दिनों से कोविड के चलते जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे उनके सिटी होटल को आबकारी विभाग के द्वारा लॉकडाउन की अवधि तक सील किया गया है। इस दौरान आकाश दत्त मिश्रा जो कि पत्रकार हैं उसके द्वारा कर्मचारियों से मुफ्त में शराब की मांग बार बार की जा जाती रही है और अभी भी की जा रही है , लेकिन होटल सील होने के कारण हमारे कर्मचारी उन्हे शराब उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हैं, तो वो मुफ्त में शराब न मिलने से नाराज होकर होटल के कर्मचारियों से उल्टा सीधा कहते हैं एवं धौस देते हैं कि मैं मुंगेली प्रेस क्लब का सदस्य हूँ तुम्हारे होटल को बदनाम कर दूंगा , झूठे केस में फंसा दूंगा तुम लोग मुंगेली जिले में होटल नहीं चला पाओगे। पत्रकार की इस हरकत से परेशान संचालक ने मामले में उचित कार्रवाई की गुहार पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts