अब शादी समारोह में भी सख्ती बस इतने लोगों को ही शामिल होने की अनुमति…. जानिए पूरी खबर 👇👇👇

0
images (38)
Spread the love

रायपुर– कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश में इसे रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके कारण कई जगहों पर पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया हैं। और अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर भी तत्काल रोक लगा दी गई हैं। रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया हैं कि अब शादी में दूल्हा और दुल्हन के घर से केवल 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। और साथ ही शादी में होने वाले विभिन्न आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई हैं। इसके पहले शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी।अब इस पर रोक लगाकर यह संख्या 10 कर दी गई हैं। और शादी के लिए पहले दी गई अनुमति को भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दशगात्र और अंतिम संस्कार समारोह में भी 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की अनुमति नहीं दी गई हैं।जिसे लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts