लॉकडाउन के बाद देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने बजट 2021 पेश, पक्ष विपक्ष ने दिए अलग अलग प्रतिक्रियाए..

0
Screenshot_20210201-162151_Google
Spread the love

बजट

कोरोना वायरस के कारण बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कई अहम ऐलान किये गए. इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी जाएगी। 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण बजट पेश किया. कोरोना काल में बेरोजगारी, महंगाई, वायरस, वैक्सीन, चीन, किसान आंदोलन, कृषि कानून पर विवाद, ये सब कुछ देखने को मिला और यही वजह है कि सभी को बजट से बहुत अच्छी उम्मीदें रही. गृहणी से लेकर किसान तक बहुत उम्मीदें लगाए बजट का इंतजार कर रहे थे. अपने 75 साल की उम्र के लोगों को इनकम टैक्स से छूट दे दी गई है सीतारमण ने आम बजट में 64180 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ आत्मनिर्भर स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने की पेशकश की है उन्होंने कहा केंद्र सरकार की 27 लाख करोड़ की आत्मनिर्भर पैकेट योजना संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देगी। आपको बता दे बजट पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई इसके बाद टेबलेट से बजट पेश किया गया, बजट पेश होने के बाद पक्ष और विपक्ष के पार्टियों में अलग-अलग प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts