शहर के बड़े बड़े नेताओं की लाबिंग के बाद भी किसी नेता की कलेक्टर के सामने नहीं चली,हटाया गया मोपका का रसूखदार पटवारी..

0
Screenshot_20210210-184808_Chrome
Spread the love

बिलासपुर। राजस्व विभाग से एक बड़ी खबर छन कर आ रही है। मोपका के रसूखदार बाहुबली पटवारी कौशल यादव को हटाया दबंग कलेक्टर सारांश मित्तर ने । राजस्व विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कौशल यादव को मोपका से हटाने के लिए तीन दिन से क़वायद चल रही थी। तबादले की खबर लीक होने के कारण आदेश निकलने में विलम्ब हो गया। कौशल यादव के तबादले की खबर लीक हो जाने के कारण पटवारी के सिपाहपरस्त मंत्रियों नेताओं का फ़ोन घड़घड़ाना चालू हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने अच्छे अच्छे रसूखदारों नेताओं के फ़ोन को नज़रअंदाज़ करते हुए मोपका से हटाने का आदेश जारी कर दिया। पटवारी ने आज प्रभार भी सौंप दिया मोपका का। सूत्र बताते हैं पटवारी को हटाने में भु अभिलेख वालों के हालत पस्त हो गया था। बताते हैं कि शहर के बड़े बड़े नेताओं की लाबिंग के बाद भी किसी नेता की कलेक्टर के सामने नहीं चली। परंतु राजस्व विभाग में छोटे कर्मचारियों की बली हमेशा चढ़ती है और दोषी बड़े अधिकारी हमेशा बच जाते हैं। अवैध पलट्टिंग और भु माफ़ियों को बढ़ावा देने वाले तहसीलदार गवेल का छुट्टी कब होगा बिलासपुर से यह भी लोग कलेक्टर के आदेश की प्रतीक्षा में हैं। देखना है कि प्रशासन सिर्फ़ छोटी मछली को मार पाती है की बड़ी मछली पर भी हाथ डाल पाती है।शहर में माँग उठ रही है की इन पटवारियों के आका और सरदार तहसीलदार गवेल को भी बिलासपुर से हटाया जाए। देखना है कि प्रशासन अब इस पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts