जनता कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,,समीर अहमद समेत,, 2 कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन

0
IMG-20201009-WA0010
Spread the love

रायपुर/कांग्रेस से अलग होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी ने नई पार्टी बनाली थी, जिसका नाम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस रखा गया। वही इस नई पार्टी के उद्गम के बाद प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही छजका पार्टी भी विधानसभा चुनाव अपना भाग्य आज़माया था।

पर जोगी परिवार के अलावा एक दो विधायक ही विजयी हुए थे। वही विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई। जिससे जोगी परिवार के लिए मर मिटने वाले बड़े बड़े नेता बिन पेंदी की लोटे की तरह कांग्रेस में वापसी करली है। जिसमे शहजादी कुरैशी, वाणी राव, के साथ ही लगातार हार का रिकॉर्ड बनाने वाले अनिल टाह के अलावा सियाराम कौशिक के साथ ही अन्य लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह सभी जोगी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे थे पर विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता धीरे-धीरे कांग्रेस में प्रवेश करने लगे जिससे जोगी पार्टी की कमर टूटने लगी। वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जीपीएम के विधायक की मृत्यु के उपरांत कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में प्रवेश करने लगे वही उप चुनाव की घोषणा के बाद बड़ी खबर आ रही है कि जोगी परिवार का हिस्सा कहे जाने वाले समीर अहमद के साथ ही जीपीएम जिले के पंकज तिवारी, शिव नारायण तिवारी भी कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं।

आपको बता देंये तीनो सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के सामने लेंगे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts