खुलेआम लड़कियों की बड़ी तस्करी सामने। आरपीएफ की टीम की बड़ी कामयाबी :-

0
IMG_20201007_154802
Spread the love

RPF की टीम ने शुक्रवार की रात को रांची रेलवे स्टेशन से आठ नाबालिग समेत 14 लड़कियों को मुक्त कराने में सफलता पायी है। आरपीएफ ने इस मामले में मीना देवी नामक एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मीना देवी पर कोतवाली एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इधर, नाबालिग समेत सभी लड़कियों को रांची रेलवे स्टेशन से हैदराबाद ले जाने की तैयारी थी। सभी लड़कियां लातेहार जिले की हैं। सभी लड़कियां शनिवार की सुबह रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची थीं। रात 7.45 बजे बजे लेडीज कांस्टेबल खशबु कुमारी ने ट्रेन संख्या 07008 (दरभंगा-सिकंदराबाद) की चेकिंग के दौरान, रांची स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 14 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करते देखा। कांस्टेबल ने संदेह होने पर लड़कियों से पूछताछ किया और इसकी सूचना उन्होंने टीम नन्हे फरिश्ते और अन्य वरीय अधिकारियों को दी। बाद उप निरीक्षक सुनीता तिर्की की टीम और एएसआई डब्ल्यू खान ने जब एक लड़की से पूछा कि कहां जाना है? लड़की ने कहा की नहीं पता, फिर उन्होंने पूछा कि आपके साथ कौन-कौन हैं? उन्हें पता चला कि आठ नाबालिग समेत 14 लड़कियां स्टेशन पहुंची हैं। लड़कियों से जानकारी जुटाने के बाद आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर ही अलग खड़ी मीना देवी नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक लड़की ने बताया कि मीना देवी उम्र 25 वर्ष पति उपेंद्र उरांव ग्राम चामा निहारी थाना मनिका सिलाई ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद लेकर जा रही है। सिलाई की ट्रेनिंग के संबंध में पूछने पर मीना देवी ने न किसी संस्था का नाम बताया और न ही लड़कियों को सिलाई ट्रेनिंग के लिए कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाई। वहीं लड़कियों के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts