मुख्यालय स्टेशन से लगे उसलापुर स्टेशन में बढ़ा संक्रमण फैलने का खतरा, कोरोना जांच से बचने स्टेशन बदल रहे कुछ लोग

0
Screenshot_20220110-160046_Chrome
Spread the love

बिलासपुर- शहर के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशन उसलापुर में यात्रियों की कोरोना जांच नहीं हो रही है। बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग ट्रेनों से उतरते और घर चले जाते हैं। थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं होती है। जबकि जोनल स्टेशन पुख्ता इंतजाम किए गए। एक स्टेशन जांच और दूसरे में कोई सुविधा नहीं। यह बात समझ से परे है।ट्रेन संक्रमण बढ़ने का बड़ा जरिया है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोनल स्टेशन में जांच करने की व्यवस्था की गई है। पहले एंटीजन होता है। पर अब आरिपीसीआर जांच भी हो रही है। ताकि यात्रियों की जांच कर संक्रमितों की पहचान हो सके। जितनी आवश्यकता बिलासपुर में है उसी तरह जांच की जरूरत उसलापुर रेलवे स्टेशन में भी है।लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग और न रेल प्रशासन ने किसी तरह की व्यवस्था नहीं की है। जबकि अभी इसकी ज्यादा आवश्यकता है। इस स्टेशन में कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव है। कोरोना संक्रमण सामान्य होने के बाद लगभग सभी ट्रेनें पहले की अप व डाउन दिशा में रुकती है और बड़ी संख्या में यात्री चढ़ते व उतरते हैं। इस दौरान कम से कम थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। इसे दरकिनार किया जा रहा है। इसी स्थिति में यात्री प्रवेश कर रहे हैं और बाहर निकल रहे हैं। इसके चलते संक्रमण फैलने की आशंका है।

मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts