छापेमारी के बाद भी नही थम रही सट्टेबाजी,, तोरवा पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

0
Spread the love

आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टा खिलाने वाले सक्रिय हो गए हैं जो कि बड़े पैमाने पर हार जीत का दाव लगाकर चांदी काट रहे हैं ऐसे ही मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिला रहे दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने पकड़ लिया है ।इनके पास से नकदी रकम ,मोबाइल, सट्टा पट्टी जब्त कि गई है। मुखबिर से सूचना पाकर तोरवा पुलिस ने देवरीखुर्द स्थित प्रदीप किराना स्टोर में दबिश दी ।यहां टीवी में देखकर ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे तोरवा निवासी प्रदीप रायकेश और शिव टॉकीज चौक निवासी विकास उर्फ विक्की हरजानि को रंगे हाथों पकड़ लिया ।इनके पास से पुलिस ने टीवी ,मोबाइल फोन ₹20 हजार नगद और ₹1लाख 50 हजार की सट्टा पट्टी जब्त की है ।ईनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts